बिहार
Trending

रक्षाबंधन पर कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन, अक्षयवट राय नगर स्टेशन पर 4 साल बाद रुकी एक्सप्रेस

रक्षाबंधन पर कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन, अक्षयवट राय नगर स्टेशन पर चार साल बाद एक्सप्रेस का ठहराव

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कोटा और दानापुर के बीच विशेष ट्रेन (गाड़ी सं. 09817/18) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 9 अगस्त को कोटा से रात 9:25 बजे रवाना होकर गुना, सागर, दमोह, कटनी, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, बक्सर और आरा होते हुए अगले दिन शाम 6:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 10 अगस्त को रात 9:15 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन रात 10:25 बजे कोटा पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, शयनयान और साधारण श्रेणी मिलाकर कुल 19 कोच होंगे।

उधर, सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित अक्षयवट राय नगर स्टेशन पर कोरोना काल के बाद लगभग चार साल बाद बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। शुक्रवार को ट्रेन रुकते ही ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया, स्टेशन कर्मियों और चालक को फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर आभार जताया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button