छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News पूरे सहर में हड़कम मचाने के बाद बड़ी मसकतो के बाद काबू में आया पिंजरे में आया दो लोगो की जान लेने वाला बाघ, लोगो मे राहत की सांस

रिपोर्टर विजय दिवाकर छत्तीसगढ़

भैयाथान । ओड़गी ब्लॉक में कल उत्पात मचाने व दो लोगो की जान लेने वाले बाघ को आज वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया है। आज सुबह से बाघ को पकडने के लिए वन विभाग के एक्सपर्ट की टीम कुमकी हाथी के साथ सक्रिय हुई और करीब घण्टे भर के मशक्कत के बाद उसे काबू कर लिया गया। बाघ के काबू में आ जाने से न केवल जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है बल्कि आसपास के लोगो ने भी राहत महसूस करने लगे है।खास कर कुदरगढ़ मेले में भी अब दहशत का माहौल खत्म हुआ है जिससे वहां अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। श्रद्धालुओं का आना जाना सामान्य दिनों की तरह होने लगा है। इस बाघ को काबू में करने के लिए वन विभाग के साथ समूचा जिला प्रशासन सक्रिय रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button