छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Chhattisgarh News 12वीं के छात्रों ने सरस्वती शिशु मंदिर चारामा को पंखा भेंट किया

प्राचार्य श्रीमती माया देवी यादव ने सभी छात्र छात्राओं का उज्जवल भविष्य की

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर चारामा के कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा समाप्त होते ही विद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सरस्वती शिशु मंदिर चारामा में पहुंचकर एक सादे समारोह में एक पंखा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मायादेवी यादव को भेंट किया! इस बेला मे विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती माया देवी यादव ने सभी छात्र छात्राओं का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की हम अपने लक्ष्य को निरंतर स्मरण करते हुए आगे बढ़े 12वीं के पश्चात एक अच्छे मार्ग को चुनकर निरंतर अग्रसर रहें हम अपने वंदना में कहते हैं लव कुश ध्रुव प्रह्लाद बने हम, सीता सावित्री दुर्गा मां घर घर घर भर दे इसका भी आप लोगों को ध्यान रखना होगा तभी आपसमाज को और स्वयं को स्वच्छ देख सकेंगे आप जहां भी रहेंगे सत्यआदर्श के मार्ग पर चलेंगे आप
बड़ों का सम्मान, माता-पिता का सम्मान, सेवा करेंगे और यह देश का मान सम्मान बढ़ाएंगे यह संकल्प लेकर यहां से जाएं इस अवसर विद्यालय के छात्र श्री ताराचंद सिन्हा तथा छात्राएं रिया,मुस्कान,मोनिका, बबीता,रागिनी,रंजीता, साक्षी,कंचन, मीनू, चंचल आदि ने एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया! इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सगरू साहू रामेश्वरी विश्वकर्मा दुलेस्वरी साहू उषा साहू भागवत साहू प्रमिला मानिकपुरी मनीषा कश्यप रितु,महेश्वरी, लोकेश्वरी,गुलशन, श्रवण,चेतना ओझा भोलेश्वर आदि उपस्थित रहे!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button