झारखंड आंदोलन के शिल्पी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, श्री रोहित यादव ने जताया गहरा शोक

झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि देश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।
शिबू सोरेन का जीवन आदिवासी अस्मिता, अधिकार और आत्मसम्मान की लड़ाई का प्रतीक रहा। उन्होंने झारखंड को राज्य का दर्जा दिलाने के संघर्ष में निर्णायक भूमिका निभाई थी।
इस अपूरणीय क्षति पर नेता श्री रोहित यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा:
“दिशोम गुरु न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक आंदोलन, एक विचारधारा और झारखंड के आत्मसम्मान की पहचान थे। उनका जाना झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के एक युग का अंत है। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।”
राज्यभर में उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सरकारी स्तर पर भी शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिशोम गुरु की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।


Subscribe to my channel