बिहारराज्य

Bihar News प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण मेला का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बहेड़ी – प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरओ शम्मी कुमार, पूर्व प्रमुख चंद्रभूषण सिंह व सीडीपीओ अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ अंजना कुमारी की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़े के तहत गोद भराई की रश्म पूरा की गई। साथ ही बच्चों व गर्भवती महिलाओं में होने वाले कुपोषण को दूर भगाने के कई पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से वताया गया। वहीं विभिन्न प्रकार के पदार्थों में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में स्टॉल पर सजाकर रक्खे गए। साथ ही उनमें पाए जाने वाले अवयवों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान समधपुरा पंचायत के केंद्र संख्या 67 लक्ष्मीपुर की सेविका रामा देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र के 3 से 6 वर्षों के बच्चों व गर्भवती एवं धातृ माताओं को लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर गीत प्रस्तुत कर उनके विकाश से सम्वन्धी बातों की जानकारीयां दी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के फल, सब्जी, अंडा, दूध व चना, दाल, गेंहू व अन्य सामग्रियों के बारे में समझाया गया। इस दौरान सीडीपीओ अंजना कुमारी ने वताया की सभी सेविकाओं को पत्र निर्गत कर 20 मार्च से 3 अप्रैल तक अपने अपने केंद्र पर पोषण पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया गया है साथ ही पोषण पखवाड़े के तहत हैंड वाशिंग, वृद्ध निगरानी, पोषण वाटिका, गृह भ्रमण, माता समूह के साथ बैठक, जीविका समूह के साथ बैठक, योग एवं आयुष गतिविधि, एनीमिया कैम्प, स्वस्थ बालक, बालिका परितोष सहित आंगनबाड़ी केंद्रों के अगल बगल में साफ सफाई की बात कही। पोषण मेले के बाद सीडीपीओ श्रीमती अंजना ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, जोरजा पंचायत समिति प्रतिनिधि रामप्रवेश यादव, प्रमोद यादव, संजय साह, महिला प्रवेक्षिका गुड़िया कुमारी, रंजू कुमारी, वीणा कुमारी व सेविका रुणा कुमारी, अनिता कुमारी, सविता कुमारी, अर्चना कुमारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button