ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News झुंझुनू बना कश्मीर: धोरों पर बिछी ओलो की सफेद चादर, किसान की फसल पर ओलों की मार।

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बाघोली झुंझुनू राजस्थान

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बाद शुक्रवार दोपहर बाद तेज बरसात के साथ जिले में करीब 5 दर्जन से अधिक गांवों व कस्बों में ओलावृष्टि हुई। बिसाऊ मंडावा की तरफ जमीन पर बर्फ की चादर बिछ गई। हालांकि कृषि विभाग ने प्रारंभिक रूप से 8 राजस्व ग्राम में 1740 हेक्टेयर में गेहूं जो चना मेथी व सरसों में 100 फ़ीसदी नुकसान माना है। जबकि अन्य क्षेत्र में नुकसान का सर्वे शुरू करवा दिया है। बरसात वह ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट हो गई है।मार्च महीने में एक के बाद एक लगातार पांचवा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गुरुवार को 1 घंटे तक बरसात हुई। दिन में धूप निकली लेकिन दोपहर बाद काले बादल छा गए और 3:15 बजे के बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। जिले मुख्यालय सहित चिड़ावा बुहाना मंडावा क्षेत्र में बेर व चने के आकार के ओले गिरे। जिससे लालपुर, आबूसर, सिरियासर कला, दुराना, चंद्रपुरा चतरपुरा, सीतसर चुडैला, कॉलिंडा दौलतपुरा, पाटोदा, लालपुर, आंसर, हनुमानपुरा, रिझानी, टोडर बास सिरियासर, कलां, दुराना, इस्लामपुर, कोलाली, समरपुर, काली पहाड़ी वह दुर्जनपुरा में गेहूं जो, चना, मेथी व सरसों की सारी फसल नष्ट हो गई। 10 से 15 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरने के कारण कश्मीर और शिमला जैसे हालात बन गए इस ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगी फसल भी खराब हुई है तो पेड़ पौधों पर लगे फल फूल भी खराब हो गए है। 2 दिन से झुंझुनू इलाके में बारिश से खेती-बाड़ी बहुत अधिक चौपट हुई है किसानों की करोड़ों की फसल खराबे में चली गई गेहूं, जो और सरसों सभी में नुकसान होने से किसानों की चिंता बढ़ी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button