बिहारराज्य

Bihar News किशनगंज बहादुरगंज में आयोजित प्रशासन आपके द्वार शिविर का डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया उद्घाटन।

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज : जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत बहादुरगंज प्रखंड के भाटाबाड़ी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय, भाटाबाडी के मैदान में विशेष शिविर का उद्घाटन डीएम श्री शास्त्री के आगमन के उपरांत उनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है। शिविर में आगंतुक अतिथियों का स्वागत स्थानों विद्यालय के बच्चो ने स्वागत गान के साथ किया। कई विद्यालय के बच्चो ने कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया है। डीएम ने छुपी प्रतिभा की काफी सराहना करते हुए जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों पर इनको शिरकत करवाने और निखारने का निर्देश उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता को दिया है। शिविर में विभिन्न विभागीय योजनाओं यथा आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, राजस्व, श्रम, मनरेगा, आईसीडीएस, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (नल जल योजना), पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण (अल्पसंख्यक रोजगार ऋण, मुस्लिम परित्यकता योजना) कृषि, पशुपालन, बैंक, मत्स्य, कबीर अंत्येष्ठि योजना, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, विशेष सर्वेक्षण व बंदोबस्त, शिक्षा, उद्योग, सहकारिता, आरटीपीएस (जाति, आवासीय, आय), मेडिकल कैंप, बाल संरक्षण, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग का स्टॉल लगाया गया है। संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने शिविर में लगाए गए सभी स्टॉल का निरीक्षण/भ्रमण किया है। मौके पर डीएम के द्वारा श्रम कार्ड हेतु निबंधन, राशन कार्ड निबंधन, ऋण वितरण, कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, मनरेगा जॉब कार्ड वितरण, पोषण कार्यक्रम अंतर्गत गोद भराई करवाया गया। इस विशेष शिविर मे जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सन रहे है। तदनुसार ऑन स्पॉट समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस विशेष कैंप में डीएम ने अपील किया है कि जो लोग जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए जिला प्रशासन हाजिर है, आप बहादुरगंज प्रखंड के लोग शिविर का लाभ उठाने हेतु अवश्य पहुंचे। 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button