ब्रेकिंग न्यूज़

द जर्नलिष्ट एसोसिएशन की मनोनयन बैठक आंवला निरंजन मौर्य के आवास पर सम्पन्न


बरेली — द जर्नलिष्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक हर महीने की जाती है।
जिसे प्रदेश, मंडल, जिला और तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी गणों द्वारा मीटिंग कराना आवश्यक होता है.
आज की मीटिंग आंवला के पदाधिकारी निरंजन मौर्य के आवास पर सम्पन्न की गयी जिसमे
महत्वपूर्ण विन्दुओ के साथ एकजुट रहने और एकता की मिशाल बनाए रखने की बात पर जोर दिया गया।
आज की मीटिंग मे संगठन के सभी पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल मीडिया प्रभारी नन्द किशोर मौर्य, मंडल महासचिव राजेश यादव द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र सौपे गए।
जिसमे
पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा की जगह पर सुधीर कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष का पद दिया गया ,
जिला उपाध्यक्ष सुनीत कुमार मिश्रा को मनोनीत किया गया।
आंवला का तहसील अध्यक्ष अमर शर्मा व तहसील उपाध्यक्ष निरंजन मौर्य को बनाया गया
गोविंद शर्मा को मंडल सदस्य से पदोन्नत कर मंडल सचिव बनाया गया है
बाकी पदों मे किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
साथ ही प्रदेश महासचिव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन मे मर्यादा और मान सम्मान बनाए रखने की उम्मीद जताई है

मीटिंग में उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल महासचिव राजेश यादव, मंडल मीडिया प्रभारी नंदकिशोर मौर्य, मंडल सचिव हरगोविंद शर्मा,
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनीत कुमार मिश्रा, विधिक सलाहकार सोमेंद्र यादव अधिवक्ता, आंवला तहसील अध्यक्ष अमर शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष निरंजन मौर्य, तहसील महामंत्री भूपेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

Bareilly Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Shahanshah

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button