ब्रेकिंग न्यूज़

रांची को मिलेगी नई सौगात, जल्द शुरू होंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज इलेक्ट्रिक बसें

रांची – राजधानी रांची की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब और अधिक आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि जल्द ही रांची में हाईटेक फ्लैश चार्ज इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

यह पहल रांची को देश का दूसरा ऐसा शहर बना देगी, जहां यह अत्याधुनिक बस सेवा शुरू होगी। इससे पहले इसका पायलट प्रोजेक्ट नागपुर में चलाया गया था, जहां हाल ही में इसका टेंडर फाइनल हुआ है।

गडकरी के अनुसार, इन बसों में कुल 135 सीटें होंगी, जो एयरलाइंस जैसी सुविधा देंगी। न केवल ये बसें आरामदायक होंगी, बल्कि इनका किराया भी डीजल बसों की तुलना में 35 प्रतिशत सस्ता होगा।

क्या होंगे फायदे?

डीजल पर निर्भरता कम होगी, जिससे पर्यावरण को लाभ मिलेगा।

यात्रियों को सस्ता, तेज और आरामदायक सफर मिलेगा।

शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा।

इस नई पहल से रांची की पहचान एक स्मार्ट और सस्टेनेबल शहर के रूप में और मजबूत होगी।

 

 

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button