ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद गोंडा राजा आनंद सिंह अन्नू भैया का हुआ निधन

पूर्व कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद गोंडा राजा आनंद सिंह अन्नू भैया का हुआ निधन

 

मनकापुर/ गोंडा: : विदेश राज्य मंत्री कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद गोंडा कुंवर आनंद सिंह अन्नू भैया का 87वर्ष की उम्र में मेंदांता अस्पताल में तड़के 4:30 बजे निधन हो गया राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अन्नू भैया को राजनीति का यूपी टाइगर कहा जाता था। 80 के दशक में कुंवर आनंद सिंह के हाथों में कई जनपदों की लोकसभा सीटों पर पकड़ थी। उनकी राजनीति की भविष्यवाणीयां सटीक उतरती थी। उत्तर प्रदेश सरकार में उन्हें एक बार कृषि राज्य मंत्री और एक बार कृषि मंत्री रहे उनकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं था अपने कुशल व्यवहार से वह जनपद गोंडा में लोकप्रिय थे। उनके निधन का समाचार सुनकर जनपद गोंडा में शोक की लहर दौड़ गई।

मनकापुर और आसपास के बाजार बंद रहे करीब 11:00 बजे जब उनका शव लखनऊ से मनकापुर कोर्ट पहुंचा तो अपने राजा के दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा पहले से ही हजारों लोग मनकापुर कोर्ट में मौजूद रहे करीब 3:00 बजे मनवर नदी के तट पर उनके पुत्र सांसद विदेश राज्य मंत्री कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह ने मुखाग्नि दी। गोंडा जनपद की बड़ी-बड़ी हस्तियां, एवं प्रदेश के तमाम सांसद, विधायक, भाजपा कार्यकर्ता अन्नू भैया को विदाई देने के लिए मनवर नदी पर पहुंचे।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button