बिहारराज्य

Bihar News किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद ने ठाकुरगंज प्रखंड के हजारीग्राम में रेलवे लाइन निर्माण से उत्पन्न समस्याओं पर लिया

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद ने ठाकुरगंज प्रखंड के हजारीग्राम में रेलवे लाइन निर्माण से उत्पन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान  अररिया- गलगलिया रेलवे लाइन पर वैकल्पिक रुट निर्माण को लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को तुरंत लिखा पत्र, अहले सुबह सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में सांसद से मुलाकात की थी, जिस पर उन्होंने त्वरित पहल करते हुए रेलवे मंत्री और विभागीय इंजीनियर को पत्र लिख कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। जिस पर ठोस पहल पहल करने का आश्वासन दिया गया है।गौरतलब है कि भोगडाबर पंचायत का ये क्षेत्र नदियों से घिरे होने के कारण बाढ़ की समस्याओं से घिरा रहता है। यहां पर रेलवे लाइन का निर्माण होने से इलाके में पानी का दवाब बढ़ेगा और लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा। जिसको लेकर लोक बेहद आशंकित हैं। ग्रामीणों की मांग है इस रुट पर जगह जगह अंडर पास का निर्माण होने से ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं होगी। सांसद ने इन लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर निजात दिलाने के हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button