ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद पहुंचने पर बाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

, 5 जुलाई 2025 – भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आज धनबाद आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर स्थानीय परिसदन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर मरांडी का भव्य अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में पार्टी का जबरदस्त उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री एवं मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, महावीर पासवान, वीरेंद्र हांसदा, सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, योगेंद्र यादव, उचित महतो, सूरज पासवान, बबलू कुमार, संजय झा, रूपेश पासवान, रजनीश तिवारी, बच्चा गिरी, मनोज मालाकार, कन्हैया पांडेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा महानगर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कल रविवार 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया जाएगा। इस आयोजन में बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में धनबाद जिले के सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी।

पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस अवसर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button