IC News and Media House Private Limited


Bhopalअपराध

मोहर्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शांति समिति व नागरिको की बैठक हुई

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
आगामी त्यौहार मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान मार्ग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि आवश्यक बिंदुओं को लेकर पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज़ इक़बाल द्वारा शांति समिति व नागरिको की आज दोपहर पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नगर निगम, एमपीईबी, प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक समेत लगभग 100 लोग मौजूद रहे । बैठक को पुलिस उपायुक्त रियाज इक़बाल द्वारा संबोधित किया गया एवं मोहर्रम त्यौहार की तैयारी एवं मार्ग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं नागरिको के सुझाव तथा समस्या सुनी गई तथा सुझाव व समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही त्यौहार सौहार्दपूर्ण रुप से मनाने तथा पुलिस व प्रशासन की मदद करने हेतु आग्रह किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button