IC News and Media House Private Limited


Bhopalब्रेकिंग न्यूज़

“कांटा लगा” म्यूज़िक एल्बम से रातों रात प्रसिद्ध हुई फिल्म अभिनेत्री शैफाली जरीवाला की हृदयघात से मौत

शेफाली ने कांटा लगा म्यूज़िक वीडियो में काम करने से पहले किया था इन्कार

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
कांटा लगा म्यूज़िक एल्बम से रातों रात प्रसिद्ध हुई शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। अचानक इस खबर से उनके प्रशंसक सदमे में हैं। सीने में अचनाक दर्द के चलते उनके पति उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। शेफ़ाली की मौत की खबर सुनी तो बहुत से लोग उस दौर को याद करने लगे जब कांटा लगा गाना आया था और हर तरफ़ उसी गाने की चर्चा हो रही थी। अखबारों और मैगज़ीनों में शेफ़ाली जरीवाला छाई हुई थी। प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक राधिका राव और विनय सप्रू ने शेफ़ाली की पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगी। उन्होंने फौरन शेफ़ाली से बात की और उन्हें अपने कांटा लगा म्यूज़िक वीडियो में काम करने का ऑफ़र दिया। लेकिन उस वक्त शेफ़ाली ने इन्कार कर दिया था । लेकिन बाद में उन्होंने म्यूज़िक वीडियो में काम भी किया और वीडियो सुपर हिट भी हुआ। शेफ़ाली एक बहुत पढ़ी-लिखी फ़ैमिली में पैदा हुई थी। 15 दिसंबर 1982 को मुंबई में शेफ़ाली जरीवाला का जन्म हुआ था। इनके परिवार के अधिकतर लोग डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स व चार्टर्ड अकाउंटेंट थे।वो इंजीनियरिंग कर रही थी। कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी। और इसी फ़ील्ड में कुछ बड़ा करने का इरादा था। वे सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं। कांटा लगा’ गाने से प्रसिद्ध हुईं शेफाली जरीवाला का हृदयघात की वजह से निधन हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहने वाली एक्ट्रेस शेफाली की 11 बजे के आस-पास तबीयत बिगड़ी थी । तीन दिन पहले शेफाली ने फोटोशूट कराया था। शेफाली के पति उन्हें अंधेरी स्थित एक अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन डॉक्टर के इलाज शुरू करने से पहले ही शेफाली की मौत हो चुकी थी।बाद में,अस्पताल के एक डॉक्टर, ने खबर की पुष्टि की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button