ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News अंडरपास में फंसी 50 सवारियों से भरी बस: बारिश का पानी भरने से बीच में हुई बंद, ट्रैक्टर की मदद से एक घंटे में निकाला

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना इलाके मावंडा के बालाजी फाटक अंडरपास में आज एक निजी बस बारिश के पानी में फंस गई। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस के पानी में फंस जाने के बाद बस के उपर बैठी सवारियों को सीढ़ियां लगाकर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड जाम हो गई। वहीं बस के अंडर पास में फंसने से सवारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला। साथ ही ट्रैक्टर की मदद से बस को एक घंटे बाद अंडरपास से निकाला। बस के बाहर निकलने के बाद सवारियों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार नीमकाथाना से निजी बस डाबला की ओर जा रही थी। बस करीब 6 बजे नीमकाथाना से निकली जिसमें करीब 50 सवारियां थीं। इसी दौरान मावंडा बालाजी फटक अंडर पास में बस बारिश के पानी में 6:30 बजे फंस जाने से वह बंद हो गई। बस के अंडरपास में फंस जाने के बाद सवारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान बस की छत पर बैठी सवारियों को सीढ़ी की सहायता से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने कहना है कि कम बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी कई बार अंडरपास में भरे पानी में वाहन फंस चुके हैं। स्थाई समस्या के समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत भी करवाया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। पहले भी कई बार इस अंडर पास में फंस चुकी है बस

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button