Bhopalब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Trending

ई-दक्ष केन्द्र में लोक सूचना का अधिकार अधिनियम पर दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा

 

 

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे के निर्देशन एवं आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल के मार्गदर्शन में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर आधारित गैर-आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-दक्ष केंद्र में किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न कार्यालयों के लोक सूचना अधिकारी और सहायक लोक सूचना अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शासन की सेवाओं में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है ताकि वे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का समुचित लाभ उठा सकें।प्रशिक्षण सत्र का संचालन जिला ई गवर्नेस के वरिष्ठ प्रशिक्षक अमरदीप यादव द्वारा दिया गया। प्रशिक्षक यादव ने प्रतिभागियों को सूचना के अधिकार अधिनियमा 2005 के प्रावधानों, इसके प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुनवाई की प्रक्रियाओं की गहन जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न केस स्टडीज और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से अधिनियम की उपयोगिता और चुनौतियों को समझाया गया, जिससे वे अपने विभागों में सूचना प्रदाना करने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बना सकें।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button