छत्तीसगढ़मनोरंजनराज्यशिक्षा

Chhattisgarh News सरस्वती शिशु मंदिर चारामा ने मनाया नव वर्ष

भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर नव वर्ष कार्यक्रम मनाया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर चारामा मैं चैत्र शुक्ल हिंदू नव वर्ष की स्वागत की बेला में प्राचार्य श्रीमती माया देवी यादव एवं समस्त आचार्य परिवार एवं विद्यालय के भैया बहन ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर नव वर्ष कार्यक्रम मनाया गया तत्पश्चात प्राचार्य श्रीमती माया देवी यादव के द्वारा हिंदू नववर्ष की महत्व बताते हुए कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है आज के दिन ही सृष्टि की रचना का आरंभ दिन है विक्रम संवत आज के दिन ही प्रारंभ हुआ था महर्षि गौतम का आज जन्म दिवस है भगवान श्री राम राज्याभिषेक आज के दिन हुआ था आर्य समाज का स्थापना दिवस भी है संत झूलेलाल जी का जयंती है राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन है बसंत नवरात्रि का पहला दिन हम सब हिंदुओं के द्वारा नया वर्ष मनाया जाता है इस प्रकार यह आज का दिन हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है समस्त आचार्य परिवार एवं भैया बहनों द्वारा भारत माता की जय कारा करते हुए जन जन तक नव वर्ष की संदेश पहुंचाने का एवं लोगों में हिंदू स्वाभिमान जगाने का संदेश दिया गया! इस कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार समस्त भैया बहन उपस्थित रहे!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button