उत्तरप्रदेशमनोरंजनराज्य

Uttar Pradesh News वर्षा जल संचयन फेस-3 विषय पर निबंध व चित्रकलां प्रतियोगिता आयोजन

रिपोर्टर गौरव शुक्ला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विकास क्षेत्र कांट के ग्राम पंचायत बाबौरी इलाका मरेना में वर्षा जल संचयन फेस-3 विषय पर निबंध प्रतियोगिता व विकास क्षेत्र कटरा के महार्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर काॅलेज में चित्रकलां प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा अधिकारी शिवम् शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुशील व रजत शर्मा द्वारा कार्या गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी को स्मरण कर किया तदोपरान्त जल की महत्वता को बताते हुये वर्तमान समय में गिर रहे निरन्तर भू-जल स्तर के प्रति जागरूक होकर वर्षा जल संचयन की एकमात्र उपाया बताया। निबन्ध प्रतियोगिता अन्तर्ग प्रथम स्थान संध्या देवी, द्वितीय स्थान संगीता देवी व तृतीय स्थान सुमित सिंह ने प्राप्त किया जिनको विद्यालय प्रबन्धक पप्पू वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया वही चित्रकलां प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रथम स्थान राधिका गुप्ता, द्वितीय स्थान इलमा खान व तृतीय स्थान फिज़ा ने प्राप्त किया जिनको प्रधानाचार्य अर्जुन व सहायक अध्यापक विपिन द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में एन.वाई.वी. द्वारा अतिथि व निर्णायकगणों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button