Bhopalब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री से मिले मंडला के भाजपा जिलाध्यक्ष

मंडला जिले की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री से मिले मंडला के भाजपा जिलाध्यक्ष

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंडला भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष पुराने समय से अभिन्न मित्र रहे हैं इस बात का जिक्र बीते माह सामूहिक विवाह में कार्यक्रम आये मुख्यमंत्री ने मंच से भी कही थी इसी कड़ी में बीते दिनों मुख्यमंत्री से मिलने भाजपा जिलाध्यक्ष भोपाल पहुंचे जहां पर जिले के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई इसी के साथ संगठन द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि सहज सरल और समाजिक विचारों के धनी मुख्यमंत्री ने मण्डला के विकास को लेकर अनेक योजनाओं से काम कराने की बात कहीं है। इस दौरान श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री को रानी अहिल्या बाई होल्कर का तैल्यचित्र भी भेंट किया है। और जिला भाजपा के द्वारा रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

Mandla Madhya Pradesh News @ Reporter Indramen Marko

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button