IC News and Media House Private Limited


Bhopalब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 12 लोग घायल

घुघरी के उमरिया गांव में भीषण हादसा 2 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 12 लोग घायल
घुघरी के उमरिया गांव में भीषण हादसा
2 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। जिले के विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम उमरिया में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन ग्राम उड़ेला थाना मोतीनाला से बारात लेकर विकासखंड घुघरी के ग्राम पंचायत बनिया जा रहा थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे ग्राम उमरिया पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिसमें दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि इस सड़क दुघर्टना में मनोज कुमार 27 वर्ष पिता मोतीलाल मरावी निवासी बसनीय बिछिया, और कमल सिंह 45 वर्ष, पिता अघनू सिंह सिंगराम, साकिन उड़ेला थाना मोतीनाला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हुए 12 लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं घायलों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

बताया गया कि घटना के बाद जानकारी लगते ही घुघरी तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की टीम घायलों की मदद के लिए मुस्तैद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी पहुंची। वहीं गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति सरमन मरावी 16 वर्ष और बबलू मरावी 13 वर्ष निवासी उड़ेला को जिला चिकित्सालय मंडला रेफर किया गया है। हादसे में घायलों में नागेश धुर्वे 17 वर्ष मेढा, नीलेश धूमकेति 17 वर्ष उड़ेला, भागचंद पंद्रे 17 वर्ष उड़ेला, दसरथ उइके 15 वर्ष उड़ेला, सुमित धुर्वे 16 वर्ष उड़ेला, बसंत पट्टा 25 वर्ष उड़ेला, संतु मरावी 50 वर्ष उड़ेला, प्रकाश मरावी 21 वर्ष उड़ेला, उमेश पट्टा 14 वर्ष उड़ेला और सेम सिंह पट्टा 42 वर्ष उड़ेला शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button