IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

Uttarakhand Newsपिथौरागढ़ उत्तराखंड थाना थल पुलिस ने बिना कागजात/रमन्ना के अवैध खनन सामग्री ले जा रहे एक टिप्पर वाहन को किया सीज शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को धारा- 151 CrPC के तहत किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष थल, श्री योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक महिन्द्रा टिप्पर वाहन संख्या- UK02CA-0810 को रोककर चैक किया गया, जिसमें वाहन चालक, विनोद कुमार पुत्र प्रेम राम, निवासी- ग्राम ऐराड़ी पोस्ट बमराड़ी थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर द्वारा बिना कागजात/रमन्ना के अवैध रुप से खनन सामग्री (04 घन मीटर अवैध पत्थर) परिवहन किया जा रहा था, जिस पर उक्त वाहन को धारा- 4/21 खान एवं खनन अधि0 व एम0वी0 एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज किया गया तथा चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

इसी क्रम में कस्बा थल क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान हर्षल रावत पुत्र स्व0 श्री केशर सिंह, निवासी- ग्राम दाफिला थाना थल जिला पिथौरागढ़ को लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा- 151/107/116 CrPC के तहत गिरफ्तार किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button