ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News महिला कांग्रेस ने किया सांसद बंगले का घेराव

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी के निर्देशानुसार एवम मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा आदरणीया विभा पटेल जी के आदेशानुसार बढ़ती हुई महंगाई गैस सिलेंडर,तेल, एवं दैनिक जीवन की वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में जिला महिला कांग्रेस मंडला की अध्यक्ष शकुन जंघेला और नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा मर्सकोले के नेतृत्व में महिलाओं ने मंडला लोकसभा के सांसद केंद्रीय मंत्री मा.फग्गन सिंह कुलस्ते जी के बंगले का घेराव किया गया,इस दौरान महिलाओं ने थाली चम्मच बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने और जनता को महंगाई से राहत देने का आह्वान किया। सभी कांग्रेस जनों ने मऊ में आदिवासी युवती के गैंगरेप और थाने में मामला दर्ज करवाने गए आदिवासी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया, इस दौरान सुमन श्रीवास, रेखा महोबिया, रोहिणी स्वरूप, सरिता मरावी,रेखा परते,इंद्राणी मरावी,सुलोचना पटेल,सुलक्षणा मर्सकोले, सकुना उइके,शिप्रा नामदेव,सकीना परवीन,ज्योति उईके,शांति बंसकार, सुकलो टेकाम, अजरा खान,सितारा बी,रजनी गुप्ता,अंजना नामदेव,आदि महिला नेत्री शामिल मौजूद रहीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित राकेश तिवारी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जीतराज कछवाहा जिला महासचिव बब्बी ऋषि राय, विनोद चौधरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशु जैन,शेख अतीक शब्बू,शेख समीम कल्लू भाईजान,मुकेश कछवाहा,श्रीकांत कछवाहा, सालिक राम दुबे,जावेद कुरैशी,बलराम चक्रवर्ती,किशन उइके,कुलदीप कछवाहा एवं सोशल मीडिया विभाग प्रभारी विवेक दुबे शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button