Uttar Pradesh News : अलीगंज पुलिस ने एक किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ शहंशाह बरेली उत्तर प्रदेश
अलीगंज…. बरेली मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राजित राम के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस के द्वारा ग्राम गिरधरपुर को जाने वाले रास्ते पर गश्त व चेकिंग करने के दौरान दिनांक 23.03.2025 को समय 19.15 बजे अभि0 राजकमल पुत्र स्व0 कालीचरन वर्मा निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज बरेली उम्र करीब 27 वर्ष को 01 किलो 14 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से बरामद अफीम के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 84/2025 धारा 8/18 NDPS Act पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायाय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. राजकमल पुत्र स्व0 कालीचरन वर्मा निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज बरेली उम्र करीब 27 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1.अभियुक्त राजकमल उपरोक्त से 01 किलो 14 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक राजित राम
2.उ0नि0 अब्दुल कादिर
3. हेड कांस्टेबल रोहित सिंह 4. हेड कांस्टेबल कमल सिंह


Subscribe to my channel