कृषि छात्रों ने रावे कार्यक्रम अंर्तगत किया मेश्राम इण्ड्रटी उद्योग का भ्रमण और सिखा कार्यकरने के गुण
संचालक ने बच्चो से भी भ्रमण का अनुभव जाना और छात्रों के प्रश्नों के भी जवाब दियें

✍️ रिपोर्टर रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
कांकेर। कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने विषय के अध्ययन में रावे कार्यक्रम के अंर्तगत शहर के संजय नगर स्थित मेश्राम इण्ड्रटी का भ्रमण किया, जहाँ विद्यार्थीयों ने सागर एक्वा और साक्षी मिल्क उद्योग के कार्ये की अवलोन किया और सभी बच्चों ने वहाँ चल रहे कार्यो को सिखा।

इण्ड्रटी के संचालक सुलेखा मेश्राम ने सभी बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ पर उद्योग लगाये लगभग 2-3 वर्ष हो गये है, हम यहाँ पर गुण्वत्ता का रखकर उत्पाद तैयार करते है, आज के भावी नवयुवको को रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित करते हैं। हमारे उद्योग में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। संचालक ने बच्चो से भी भ्रमण का अनुभव जाना और छात्रों के प्रश्नों के भी जवाब दियें।

जिससे कृषि छात्रों में काफी उत्सुकता दिखी। इस अवसर पर इण्ड्रटी संचालक सागर मेश्राम, विवेक मेश्राम, उद्योग विभाग मैनेजर हिमाल्या सेठिया, सहायक प्रध्यापक कृषि महाविद्यालय डॉ. जे.एल. सलाम, सहायक प्राध्यापक गंगाधर भगत सहित कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित थें।
Subscribe to my channel