
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
वीरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्र संध्या गस्ति के दौरान दल बल के साथ थाना क्षेत्र के डीह पर पंचायत के मध्य विद्यालय के पास लवारीस हालत में एक न्यू लाल रंग की अपाची बाइक बी आर 09 ए एन 3211को बरामद किया है। स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि यह बाइक 13 मार्च को दिन के लगभग 12 बजे से यहां लगा हुआ है।आज 14 मार्च शाम को बाइक संदेहास्पद होने की स्थिति में पुलिस को सूचना दिया गया। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बाइक के हेण्डील लाॅक टुटा हुआ है। जिससे संदेह होता है कि बाइक चोरी या लूट का हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Subscribe to my channel