बिहारराज्य

Bihar News बहेड़ी – प्रखंड के बहेड़ी – सिंघिया एसएच 88 मुख्य सड़क के बघौनी काली मंदिर के समीप तेज गति से सिंघिया की ओर जा रही

रिपोर्टरअमित कुमार चौधरी दरभंगा बहेरी बिहार

ट्रक ने 14 वर्षीय एक लड़का को कुचल दिया।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया।मृत व्यक्ति की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के अरगा उसरी पंचायत के उसरी गाँव निवासी लक्ष्मी पंडित उर्फ लक्ष्मण पंडित के एकलौते पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गई। वतादे कि प्रदीप अपने किसी परिचित के साथ बहेड़ी बाजार से अपने टूटी हुई पैर का प्लास्टर करवाकर अपने घर जा रहा था।इसी दौरान बघौनी चौक स्थित काली मंदिर के समीप किसी कार्य से सड़क किनारे रुका।फिर उनके साथ मे जो परिचित थे वे बगल से सामान लेने गया।तबतक बहेड़ी से सिंघिया की ओर तेज गति से जा रही ट्रक ने कुचल दिया।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया।साथ ही ट्रक चालक घटना स्थल से ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।फिर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।साथ ही करीब आधे किलोमीटर आगे से जाकर ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे में लेते हुए थाना लाया।घटना की सूचना पर पहुँचे मृतक के माता धनबन्तरी देवी व परिजनों ने शव को देखकर चीत्कार मारकर रोने लगा।आक्रोशित लोगों ने बहेड़ी – सिंघिया सड़क को जाम कर पीड़ित के परिजन को सरकारी मुआवजा देने की माँग कर रहे थे।घटना की सूचना पर पहुँचे सीओ अवधेश प्रसाद व प्रभारी थानाध्यक्ष पायल भारती ने आक्रोशित लोगों को बार बार समझाने की कोशिश कर रहे थे।लेकिन आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को तत्काल मुआवजा देने की माँग पर अड़े हुए थे।करीब चार घन्टा के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराकर यातायात परिचालन बहाल किया जा सका।साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button