अपराधउत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Uttarakhand News पब्लिक इंटर कालेज सिमड़ी में तैनात दो शिक्षकों की आपस में मारपीट हो गई। एक शिक्षक की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।

 पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी है। इस घटना पर क्षेत्र के अभिभावकों और प्रबंध समिति ने नाराजगी जाहिर की है।

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

शिक्षकों में मारपीट, अफसरों को भेजी रिपोर्ट, क्या कहते हैं विद्यालय प्रबंधक

पब्लिक इंटर कालेज सिमड़ी के प्रबंधक बाल सिंह गुसाई ने बताया कि शिक्षकों और अभिभावक संघ की गुरुवार को बैठक रखी गई थी, लेकिन मापीट करने वाले शिक्षक अजय गुसाई बैठक में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। बताया कि इस मामले में शिक्षक सुरेश चंद्र जोशी ने थाना धुमाकोट में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रिपोर्ट शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दी है। इंटर कालेज सिमड़ी के शिक्षक सुरेश चंद्र जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पूर्व विद्यालय में गृह परीक्षा के दौरान शिक्षक अजय गुसाई उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। छात्रों और शिक्षकों ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया गया। सिमड़ी इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद ध्यानी ने बताया कि दो शिक्षकों की एक सप्ताह पूर्व आपस में मारपीट हो गई थी। माकले की जांच एसआई मनोज रावत ने की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button