बिहारराज्य

Bihar News पंचायत रोजगार सेवक तथा वर्तमान मुखिया के मिलीभगत रहने के कारण केवल खानापूर्ति करके बिहार सरकार के राशि का बंदरबांट तथा अनियमितता किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को कोई भी फायदा नहीं है

रिपोर्टर अमन कुमार शर्मा पटना बिहार

बिहार पटना जिला के मसौढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवा के जी लाल बिगहा गांव में मनरेगा अंतर्गत पैन उड़ाही में पंचायत रोजगार सेवक तथा वर्तमान मुखिया के मिलीभगत रहने के कारण केवल खानापूर्ति करके बिहार सरकार के राशि का बंदरबांट तथा अनियमितता किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को कोई भी फायदा नहीं है इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी है कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का कार्य योजना से संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है जोकि सरकार के निर्देश में अंकित है की कार्य शुरू होने से पहले कार्यस्थल पर कार्य से संबंधित बोर्ड लगाया जाए जिससे सरकार के द्वारा खर्च की गई राशि की जानकारी ग्रामीणों को पता हो सके धान की खेती के समय में उसी नहर के पानी से किसानों को खेतों की पटवन की जाती है जो पूरी तरह से पैन में उगे हुए घासो की छिलाई करके कार्यों को पूरा किया जा चुका है मसौढ़ी प्रखंड के अंतर्गत मनरेगा पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पदाधिकारी महोदय से इस विषय वस्तु को जांच करने हेतु अनुरोध किया जाता है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button