उत्तरप्रदेशखेलमनोरंजन

Uttar Pradesh News मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा दक्षिण कोरिया में बिखेरेंगी जलवा, पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में पेश करेंगी चुनौती

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

दक्षिण कोरिया में इस वर्ष होने वाले पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में बनारस की अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा भारत की तरफ से चुनौती पेश करेंगी। 12 से 20 मई के बीच होने वाले पैसिफिक गेम्स के लिए मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा तैयारी में जुटी हुई है। भारत की तरफ से नीलू मिश्रा 50 वर्ष आयु वर्ग से अधिक वर्ग में 100मी., 200मी., ऊंचीकूद, लंबीकूद, 100मी. व 400मी. रिले में भाग लेंगी। बता दें कि नीलू मिश्रा बनारस से एकमात्र एथलीट हैं जो इस गेम्स में भाग लेंगी। इससे पहले नीलू ने 2018 में पेनांग में हुए प्रथम एशिया पैसिफिक गेम्स में भारतीय टीम की कप्तान रह चूंकि है। उन्होंने चार गुणा 100मी. और चार गुणा 400 मी. रिले में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता बल्कि दोनों स्पर्धओं में नया मीट रिकार्ड भी बनाया था। विगत दिनों वाराणसी में हुई राष्ट्रीय मास्टर्स मीट में नीलू ने 12 पदक जीते थे। इस दौरान नीलू मिश्रा का ऊंची कूद , 80 मीटर हर्डल में नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी रहा। नीलू मिश्रा का यह बारहवां विदेशी दौरा होगा। मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा दक्षिण कोरिया में बिखेरेंगी जलवा, पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में पेश करेंगी चुनौती

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button