जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jammu & Kashmir News मध्य कश्मीर में जिंदा पकड़ा गया तेंदुआ, शावक

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर 09 मार्च : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले की खानसाहिब तहसील के चेकमर्ग अरिजल गांव में गुरुवार देर शाम वन्यजीव विभाग ने एक तेंदुए और उसके शावक को जिंदा पकड़ा था. चेकमर्ग अरिजल गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में तेंदुए को घूमते हुए देखने के बाद उन्होंने वन्य जीव विभाग को इसकी सूचना दी, जहां से तेंदुआ और उसके शावक को जिंदा पकड़ा गया हैबीरवाह वन्य जीव नियंत्रण कक्ष के प्रखंड अधिकारी मुहम्मद युसूफ ने बताया कि इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन्य जीव दल मौके पर पहुंचा और बिना किसी को चोट पहुंचाए तेंदुए और उसके शावक को जिंदा पकड़ लिया. उन्होंने कहा, “हम तेंदुए को दाचीगाम नेशनल पार्क भेजने जा रहे हैं, जहां वन्यजीव विभाग तेंदुए के शावक और उसकी मां की ठीक से देखभाल करेगा।”

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button