छत्तीसगढ़मनोरंजनशिक्षा

Chhattisgarh News सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा होली की बधाई दी गई

संस्कारित शिक्षा से ही राष्ट्र का उत्थान होगा स्वस्थ भारत बनेगा. डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न विद्यालय में जाकर के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई उन्होंने सभी को अच्छाइयों एवं सत्य के मार्ग पर चलने का आव्हान किया, उन्होंने कहा कि हम अगर सत्य के मार्ग पर चलेंगे तो यह भारतवर्ष आगे बढ़ेगा और एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा, सभी छात्र छात्राओं अपेक्षा है कि हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े अच्छा पढ़ें और अपने राष्ट्र का नाम ऊंचा करें सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से भी अपेक्षा किया कि, हम सब मिलकर के स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए अपना योगदान देवे क्योंकि संस्कारित शिक्षा से ही राष्ट्र का उत्थान होगा स्वस्थ भारत बनेगा! राष्ट्र का उत्थान हमारा उत्थान, इसके लिए हमें तन मन धन से राष्ट्र आराधना करना पड़ेगा! अंत में उन्होंने कहा कि आप सभी को होली की बधाई आप सभी के जीवन में होली बार-बार आता रहे!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button