उत्तरप्रदेशमनोरंजनराज्य

Uttar Pradesh News मिर्जापुर के एसपी ने बच्चों संग होली कि बाटी खुशियां

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी से सटा मिर्जापुर के एसपी ने बच्चों संग होली कि बाटी खुशियां होली मिर्जापुर में तैनात पुलिस आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा ने बच्चों को बांटा पिचकारी और गुलाल: एसपी ने बच्चों से पूछा कितनी गुझिया खा लोगे, जवाब सुनकर हंस पड़े सभी शहर कोतवाली में आज होली के पर्व पर अजब नजारा दिखाई पड़ा, जहां पर भारी तादाद में बच्चे पहुंचे थे। यह कोई फरियाद लेकर नहीं बल्कि पुलिस के बुलावे पर आये थे। सबके चेहरे पर मुस्कान थिरक रही थी। परिसर में रंग बिरंगी पिचकारी, टोपी, अबीर गुलाल और मिठाई का काउंटर सजा था। एसपी ने बच्चों से वार्ता कर उनसे होली के त्योहार के बारे मेंमिर्जापुर में पुलिस विभाग ने अनूठी पहल करते हुए बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटी। शहर कोतवाली परिसर में एसपी संतोष मिश्र ने बच्चों को अबीर, गुलाल, रंग और पिचकारी के साथ ही मिठाई बांटी। उन्होंने सभी को हर्षोल्लास के पर्व पर प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ पर्व की खुशी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया।

बच्चों ने चहकते हुए दिया जवाब
बच्चों ने भी चहकते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पूछा कि कितनी गुझिया खा लोगे। एक बालिका ने कहा 20 तो उसके बगल में बैठी बालिका ने कहा 30 बच्चों का जवाब सुनकर मौके मौजूद सभी लोग हंस पड़े। एसपी संतोष मिश्र ने बच्चों के सिर पर टोपी रखी। अबीर लगाकर खुशियों के साथ त्योहार को मनाने का संदेश दिया। एसपी ने कहा कि जिले में होलिका दहन और होली त्योहार को सकुशल मनाने के लिए पुलिस कटिबद्ध है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button