Madhya pradesh News केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ.वीरेन्द्र कुमार जी ,पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई IPS,कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा पुलिस लाइन परिसर,में,लॉन,टेनिस,बॉलीबॉल,बास्केटबॉल,बैडमिंटन ग्राउंड का किया लोकार्पण
उक्त खेल ग्राउंड राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के सी.एस.आर कार्यक्रम अंतर्गत ₹54 लाख 46 हज़ार की स्वीकृत राशि से हुआ निर्मित
रिपोर्टर मोहम्मद ख्वाजा मध्य प्रदेश
टीकमगढ़:आज दिनांक 04/11/2024 को पुलिस लाइन परिसर में नव निर्मित लॉन टेनिस ग्राउंड, वॉलीबॉल, बैडमिंटन तथा बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण माननीय टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेन्द्र कुमार जी,पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई IPS,कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा किया गया उक्त खेल ग्राउंड के निर्माण हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के सी एस आर कार्यक्रम अंतर्गत ₹54 लाख 46 हज़ार की राशि स्वीकृत करवाई गई थी जिसके अंतर्गत उक्त खेल ग्राउंडों का निर्माण हुआ । उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, अनुराग वर्मा,विवेक,चतुर्वेदी,एन.बी.सी.एफ.डी.सी के वित्त अधिकारी अमित कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के ,रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय,रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल ,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा ,थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रवि गुप्ता सहित,पत्रकार बंधु, थाना कोतवाली,देहात,पुलिस लाइन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी कर्मचारी स्कूलो की छात्र/ छात्राये, खेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।।