ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया में लाइव आकर 4 रसूखदार पर लगाए छेड़छाड़ और गुंडागर्दी का आरोप

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड से पहले महिला ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और गुंडागर्दी आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिलासपुर में रेलकर्मी अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ने फेसबुक में लाइव आकर फांसी लगा ली। खुदकुशी से पहले पड़ोस और आसपास रहने वाले कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया था। पिछले चार साल से छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। लाइव में कहा कि वह इसके चलते सो नहीं पा रही थी। सुसाइड से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट किया था। महिला के फेसबुक पर पोस्ट देखने के बाद पुलिस की टीम महिला के घर पहुंची, तो घर का दरवाजा अंदर से लॉक था।

पुलिस दरवाजा खोलने के काफी मशक्कत कर रही थी। इस बीच महिला का पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 साल की बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस ने घर से महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

फेसबुक लाइव आकर की आत्महत्या
प्रियंका सिंह ने मौत से पहले फेसबुक पोस्ट में बताया कि, मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी, डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा, विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, पप्पू यादव उनसे लगातार 4 सालों से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतारकर उसे अश्लील इशारे किया करता था। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर उनको और उनकी बेटियों को घर पर जलाने की कोशिश की थी। साथ ही लिखा की पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते थे।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर अपराधी चाहे कोई भी हो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button