IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News द्ददाधाम में हुआ श्रीराममहायज्ञ के आयोजन को लेकर हुआ ध्वजारोहण

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश

दमोह। श्री श्री 1008 बूढ़े बाबा खौजाखेडी धाम में शनिवार को भक्तो के द्वारा आगामी 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होने वाले श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद् भागवतपुराण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें धाम के महंत जयरामदास, पथरिया विधायक रामबाई सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटैल, पुरूषोत्तम चौबे हरिओम, राममनोहर उपाध्याय, राजेन्द्र पटेल, प्रेमनारायण चौबे, उत्तम पटैल, एसडीओ सहित मंदिर के पुजारी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुरूषोत्तम चौबे ने सभी उपस्थिति जनो से कहा कि इस महायज्ञ के आयोजन से पृथ्वी के सारे विकार दूर होगें और जैसे कहा जाता हैं कि यज्ञ पृथ्वी की नाभि हैं जो समस्त कामनाओं की दाता हैं। इस आयोजन को लेकर आगामी बैठक 20 मार्च को धाम पर ही आयोजित की जाएगी जिसमें सभी जिले के भक्तगणो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button