Madhya Pradesh News आयुष्मान कार्ड हेतु शिविर लगायें और जागरूकता अभियान चलायें
स्वच्छता की संस्कृति नागरिकों में आये, इसके लिये जागरूक करें टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ : कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा कर शिकायतों का तत्काल निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कंटेम्प्ट केसों के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा दौरान निर्देशित किया कि जिन विभागों ने समय पर जबाव प्रस्तुत नही करें। उन्होंने विभागवार जनसुनवाई के दौरान मिशन मोड पर शिकायतों के निराकरण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर शर्मा ने निर्देशित किया कि सभी स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत प्रकरण बैंक में भेजें और वितरण कराये। उन्होंने कहा कि लोकल फोर वोकल के लिये जिलेवासियों को प्रेरित करें ताकि छोटे उद्यमियों को लाभ हो। जिले में राशन वितरण समय पर कराना सुनिश्चित करें। साथ ही एक अक्टूबर तक शत-प्रतिशत राशन उचित मूल्य की दुकानों तक पहुँचना सुनिश्चित करें। आयुष्मान कार्ड में जिले के पात्र सभी हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन कराये कोई भी पात्र वंचित नहीं रहे सुनिश्चित करें अन्यथा कठोर कार्यवाही के साथ विभागीय जाँच प्रस्तावित की जाएगी। आयुष्मान कार्ड हेतु शिविर लगायें और जागरूकता अभियान चलायें। जिले में स्वास्थ्य की व्यवस्था उत्तम हो इस हेतु सजगता से कार्य करें। एल्वेंडाजोल की गोली वितरण और स्कूलों में वेक्सीन शत-प्रतिशत करायें।
शर्मा ने निर्देशित किया कि पीने के पानी से किसी प्रकार की बीमारी नहीं फैले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम में सार्वजनिक शौचालय की सफाई करायें। साथ ही स्कूलों में शौचालय की स्वच्छता हेतु मॉडल बनायें। स्कूलों से ड्राप आउट बच्चों को वापिस स्कूल से जोड़ने के लिये ड्राप आउट छात्रों को चिन्हित कर वापसी का अभियान चलायें। सीएम राइज विद्यालय हेतु भूमि का चिन्हांकन करें और तुरन्त कार्य प्रारम्भ करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत सभी कार्यों को प्राथमिकता से करें और किसी भी संकेतक में कोई भी लापरवाही नहीं हो।बैठक में कलेक्टर शर्मा ने जिले में फसल की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करें। पेंशन प्रकरण समय पर जिला कोषालय में प्रस्तुत करें और सभी विभाग माह के एक तारीख को वेतन प्रदाय करें। कृषि विश्वविद्यालय के माध्यम से फसल प्रारूप का अनुसंधानात्मक प्लान बनायें। जिले में स्वच्छता का कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करायें, नागरिकों को जागरूक करें ताकि स्वच्छता की संस्कृति की लोगों में आये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम बल्देवगढ़ भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता तथा एसके तोमर, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण आरके पस्तोर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी रामबाबू गुप्ता, पीओ डूडा एवं सीएमओ टीकमगढ़ शिवी उपाध्याय, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण अपूर्वा जैन, डीआईओ एनआईसी अभिनाश पाठक, जिला प्रबंधक लोकसेवा अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।


Subscribe to my channel