Madhya Pradesh News पटवारी की तीन दिन बाद संदिग्ध स्थितियों में मिली लास
जिला रायसेन में हो रहा है तीनों दिन क्रीम जिला रायसेन तहसील बाड़ी

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार मेहरा रायसेन मध्य प्रदेश
बरेली। शिवतला निवासी और बरेली तहसील में पदस्थ पटवारी नरेंद्र सिंह चौहान आत्मज रूप नारायण चौहान उम्र 31 वर्ष का आज शुक्रवार को ग्राम सतरावन के पास नदी में शव मिला है। पटवारी तीन दिन पहले नौकरी के लिए घर से निकले थे। पटवारी की लाश आते ही परिजन, गांव के लोग और अधिकारी— कर्मचारी भी शोक में डूब गए और माहौल गमगीन हो गया।
परिजनों के अनुसार पटवारी नरेंद्र सिंह चौहान 18 सितंबर बुधवार को सुबह 9 बजे शिवतला गांव के अपने घर से नौकरी के लिए बाइक से बरेली जाने का कहकर निकले थे। शाम को वे वापस नहीं पहुंचे तो परिजनो ने मोबाइल लगाया। मोबाइल बंद होने पर हर संभव तरीके से उनका पता लगाने का प्रयास किया। हार—थककर बाडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
पुलिस ने पटवारी नरेंद्र सिंह चौहान के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। अंतिम लोकेशन ग्राम सतरावन के पास मिली। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सतरावन के पास नदी में एक लाश दिखाई दे रही है। बरेली में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है।


Subscribe to my channel