छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी के समाधि पर पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धाजली

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया

रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव, कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नाथियानवागांव में माता त्रिपुर सुंदरी का मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी को उनके समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने अपने साथ बीते हुए पल को याद करते हुए कहा कि मनोज मण्डावी हमेशा सरल, सहज और मृदुभाषी नेता के रूप में थे तथा विधानसभा में अपने क्षेत्र के समस्याओं को हमेशा उठाते रहे।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया तथा सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मण्डावी छात्र जीवन से ही राजनेता के रूप में जाने जाते रहे। उन्होंने सबसे पहले वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निवार्चित हुए, इसी कार्यकाल में नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर उन्हे गृह राज्य मंत्री बनाये गये थे,

इसके पश्चात वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य और वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष निवार्चित हुए थे। यह अपूर्णीय क्षति कांकेर जिले का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का है। इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री पीएल पुनिया, सांसद श्री मोहन मण्डावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, बीजापुर विधायक विक्रमसाह मण्डावी, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, पूर्व विधायक एवं जिला सहकारिता केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री शंकर ध्रुवा, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितीन पोटाई, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुन्दरराजh पी, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button