IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News श्री कृष्णा विश्‍वविद्यालय में मनाया गया राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस

✍️रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर। श्री कृष्‍णा विश्‍वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा विभिन्‍न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय ”वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान” है। आयोजित प्रतियोगिताओं में पोस्टर, भाषण एवं पेंटिंग को राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के विषय पर आधारित रखा गया।

कार्यक्रम का शुभारम्‍भ सरस्वती पूजन उपरान्‍त किया गया। तत्पश्‍चात् सर्वप्रथम बीएससी द्वितीय सेमेस्‍टर की छात्रा पूजा कुशवाहा ने फर्टिलाइजेशन पर बताया कि यह कॉम्‍पलेक्स सीरीज है इसका हम कैसे प्रायोगिक लैब में प्रयोग एवं ट्रांसप्‍लान्‍ट करते हैं। यह एक प्रकार की जेनेटिक समस्या है। बीएससी द्वितीय सेमेस्‍टर की छात्रा अर्चना राजपूत ने बताया कि किस तरह से बाजरा हमारे जीवन में उपयोगी है। बाजरा का प्राचीनकाल से ही उपयोग रहा है इसका उपयोग मानव शरीर में शुगर को ठीक करने के साथ-साथ अन्‍य कई बिमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। बीएससी द्वितीय सेमेस्‍टर के छात्र अर्पित त्रिपाठी ने विज्ञान और तकनीकी के बारे में बताया कि विज्ञान हमारे कैसे दैनिक जीवन में भी उपयोगी है और हर कार्य एवं वस्‍तु कैसे विज्ञान से जुड़ी हुई है। हम जो भी कार्य करते हैं किसी ना किसी तरीके से ही करते हैं जो विज्ञान और तकनीकी से संबंध रखता है।विज्ञान संकाय के भौतिक विभाग की सहायक प्राध्‍यापक श्रीमती नेहा यादव ने चंद पंक्तियों के द्वारा बताया कि ”चांद सूरज साक्षी तारागढ़, पनपा नहीं असत्‍य, सदा सत्य की जय होती है, यही है वैज्ञानिक तथ्य।” सहायक प्राध्‍यापक आकांक्षा त्रिपाठी ने विज्ञान के बारे में बताते हुए कहा कि ”विज्ञान हमारे जीवन का आधार, विज्ञान ने किए हर कल्पना साकार, विज्ञान ने की है हर मुश्किल आसान, विज्ञान ने संसार को दिया एक नया अवतार।” इसी के साथ वनस्पति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक भागवती चौरसिया ने विज्ञान दिवस क्यों मनाते हैं इसकी जान‍कारी से सभी को अवगत कराकर रमन प्रभाव को समझाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव स्वरूप निगम एवं आभार डॉ. निकेत मिश्रा द्वारा व्‍यक्‍त किया गया। इस दौरान विज्ञान संकाय से डॉ. निहारिका तिवारी, शिवेंद्र सिंह परमार, योगेश द्विवेदी सहित प्राध्‍यापकगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्‍द्र सिंह गौतम, चेयरमैन डॉ. पुष्‍पेन्‍द्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल धगट, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी, कुलसचिव विजय सिंह एवं प्राध्‍यापकों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button