Uttarakhand News शराब माफियाओं के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी.
एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने व होटल /ढाबों में अवैध रुप से शराब पिलाने/बेचने वालों तथा मिशन मर्यादा के तहत पर्यटन स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर गन्दगी करने/ हुड़दंग मचाने वालों/शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है। जिस क्रम में दिनांक- 23.02.2023 को एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रुप से चैकिंग/छापेमारी के दौरान ग्राम दाड़िमखोला से अभियुक्त कमलेश पंत पुत्र हेम चन्द्र पंत, हाल निवासी- नियर हनुमान मंदिर कुमौड़ थाना/जिला पिथौरागढ़, मूल निवासी- भट्टीगाँव थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ उम्र- 21 वर्ष को क्रमश: 06 गत्ते की पेटियों में 288 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर (कुल- 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर) के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान होटल ढाबों में शराब पीने वालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर गन्दगी करने/ हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल- 24 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री सुरेश कम्बोज- चौकी प्रभारी घाट, 2. का0 सतेन्द्र सुयाल- एस0ओ0जी0, 3. का0 सोनू कार्की- एस0ओ0जी0, 4. का0 विजय रजवार- कोत0 पिथौरागढ़, 5. का0 हरीश कुमार- कोत0 पिथौरागढ़
Subscribe to my channel