Madhya Pradesh News कमलनाथ और कॉंग्रेस प्रदेशवासियों को बेइज्जत करने का काम ना करें – प्रीतम सिंह
कमलनाथ के बयान के विरोध में भाजपा ने कमलनाथ का पुतला दहन किया

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश
दमोह- भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मध्य प्रदेश को लेकर दिए गए बयान के विरोध में स्थानीय अंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जो प्रदेश के विषय में बयान दिया गया है मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा गया है निश्चित ही यह मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए लज्जित करने का काम कमलनाथ के द्वारा किया गया है, कमलनाथ होश में आओ, आप इसी तरह बयान देते रहोगे तो कॉंग्रेस जिसका पहले ही बेड़ागर्क हो गया है, कॉंग्रेस पूर्ण रूप से प्रदेश और देश में खत्म हो चुकी है, आपके पास करने को कुछ बचा नहीं, कम से कम हमारे मध्यप्रदेश वासियों को बेइज्जत मत करो, हमारे मध्यप्रदेश वासियों के साथ सम्मान से पेश आओ, यदि आप मध्यप्रदेश वासियों का अपमान करोगे तो आपका और आपकी कॉंग्रेस का अंत आ गया है। जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि कमलनाथ ने जो मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा है, हम इसकी घोर निंदा करते हैं और जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला दहन किया है और आगे कभी कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के विषय में कुछ भी कहा तो हम उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कमलनाथ की होगी।
पुतला दहन में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष बृज गर्ग , जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, गणेश जाटव, युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शेलार, मोंटी रैकवार, महेंद्र राठौर, राकेश लोधी, मनीष असाटी, आलोक मुखरैया, आदित्य सिरोठिया, अभिषेक सोनी, रिंकू गोस्वामी, अर्पित सराफ, देवेंद्र ठाकुर, प्रीतम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही




Subscribe to my channel