ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्यसहायता

Rajasthan News ग्राम पंचायतों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई, समाधान का दिया आश्वासन

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

रायसिंहनगर. (सुमित शर्मा)ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दुलीचंद भांभू व सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम मारवाल की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की ग्राम पंचायत भादवावाला, लिखमेंवाला व लखाहाकम से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गांव लखाहाकम में बंद पड़े राजीव गांधी पाठशाला के भवन में बालिका विद्यालय खोलने, लखाटिब्बा में वाटर वर्क्स स्वीकृत करने, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 82 आरबी को क्रमोन्नत करने, लखाटिब्बा से 35 पीएस तक डामर सड़क व गांव 82 आरबी में पशु उप स्वास्थ्य केंद्र के अलावा ग्राम पंचायत भादवांवाला व लिखमेंवाला से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button