बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News सड़क पर गिरा युवक को मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह उठाकर अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए

रिपोर्ट सोनू खान कटिहार बिहार

अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कट्टा रोड के समीप एक युवक सड़क पर गिरा हुआ था जिसे उठाकर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह आनन-फानन में अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया मिली जानकारी के अनुसार अमदाबाद प्रखंड के बैरिया गांव निवासी कुंदन ताकि पिता तेतर ताती उम्र 30 वर्ष का बताया जा रहा है

वही मौके पर मौजूद मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बताया कि हम लोग मनिहारी से अमदाबाद पानी कमला आ रहे थे इसी बीच कट्टा रोड के समीप यह रास्ते पर पड़ा हुआ था वहां पर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई थी वहीं मौजूद लोगों से पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई बाइक टक्कर मारकर फरार हो गया है हम लोगों के द्वारा हम अपनी गाड़ी पर इसे उठाकर अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए वही आगे बताया कि अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद इसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी इसको सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही है इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button