IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttar Pradesh News उरई जिला जालौन युवाशक्ति संगठन द्वारा ग्राम बाबई में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया ।

रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश

उरई जिला जालौन ग्राम बाबई ब्लॉक महेवा में पंचायत लीडर सुनील कुमार,भूपत, लक्ष्मी, गोल्डी, नितिन सुबोध कुमार और संगठन के साथियो द्वारा आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता किया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल के द्वारा फीता काटकर की गई जिला पंचायत सदस्य और विद्यालय प्रबंधक के द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय किया गया | जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया उरई स्टेडियम ,नियामतपुर वॉरियर्स , सिरसा , प्रतापपुरा, बाबई ,चुर्खी प्रतापपुरा बी, सिरसा बी टीमों ने भाग लिया वॉलीबॉल मैच की शुरुआत में पहला मुकाबला सिरसा और बाबई के बीच हुआ जिसमें सिरसा ने टॉस जीता |

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची बाबई, उरई स्टेडियम, प्रतापपुरा, नियामतपुर जिसमें पहला मुकाबला बाबई और प्रतापपुरा के बीच रहा हुआ, जिसमें प्रतापपुरा विजई हुई ,वही दूसरा मुकाबला नियामतपुर और उरई स्टेडियम टीम के बीच हुआ जिसमें नियामतपुर टीम विजय हुई कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चंद्रशेखर वर्मा यशवीर सिंह चौहान जयप्रकाश सिंह सिंगर रंजीत कुशवाहा राघवेंद्र सिंह गुर्जर गुरुजी आदि लोग उपस्थित रहे जिसमें प्रतापपुरा और नियामतपुर टीम के बीच फाइनल प्रतियोगिता के बीच हुई जिसमें नियामतपुर 25 पॉइंट वहीं दूसरी तरफ प्रतापपुरा 17 पॉइंट प्राप्त हुए इसमें नियामतपुर विजय घोषित हुआ, रेफरी की भूमिका राघवेंद्र सिंह गुर्जर और महेंद्र सिंह मास्टर ने की इस मौके पर युवा शक्ति संगठन पंचायत लीडरसुनील कुमार,भूपत, लक्ष्मी, गोल्डी, नितिन सुबोध कुमार और संगठन के लोग ने भाग लेकर विजेता व उपविजेता टीम को सर्टिफिकेट युवा शक्ति बैच डायरी देकर सम्मानित किया वहीं युवा शक्ति टीम के ब्लाक कोर्डिनेटर जाविद खान ने युवाशक्ति के बारे में बताया कि युवाशक्ति संगठन युवाओं के साथ संवैधानिक मूल्य समता समानता ,बंधुत्व ,स्वतंत्रता और न्याय की समझ को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button