उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने खनुवां चौकी प्रभारी के खिलाफ क्षेत्राधिकारी को भेजा शिकायती पत्र

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को एक शिकायती पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा है जिसमें खनुवां क्षेत्र के तमाम व्यापारियों ने चौकी प्रभारी गंगाराम यादव व सिपाही धर्मेंद्र यादव, रमाशंकर यादव, विकास यादव व अभिषेक यादव के खिलाफ वहां के स्थानीय व्यापारियों द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की गई है। इस संबंध में भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि खनुवा क्षेत्र के तमाम व्यापारियों ने चौकी प्रभारी व वहां पर तैनात सिपहियों द्वारा डरा धमका कर अवैध वसूली किए जाने का शिकायती पत्र दिया है जिससे स्थानीय व्यापारियों का आर्थिक क्षति हो रही है। इसके बाबत लिखित रूप से शिकायती पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पुलिस क्षेत्र अधिकारी को भेज कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button