उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News 8 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, अबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

बता दें की पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो व तस्करी के रोकथाम हेतु समस्त क्षेत्राधिकीरियों, थाना प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत किए जा रहे चेकिंग के क्रम में बरगदवां थाना पुलिस ने 8 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला का नाम चनभावती पत्नी दशरथ ग्राम कानापार थाना बृजमनगंज है। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button