उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस लाइन हॉस्टल में महिला सिपाही ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दी।

रिपोर्टर मोहम्मद शादाबब कानपुर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित पुलिस लाइन हॉस्टल में महिला सिपाही ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। बीते देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताते हैं आत्महत्या करने के पहले महिला सिपाही ने मोबाइल पर मां से बातचीत भी की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सिपाही बागपत जिला के खेकड़ा गांव की रहने वाली थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button