उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शुक्रवार को कैरेक्टर के शक में बेडरूम में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

मेरठ पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। फिर गुस्सा पति ने चारपाई पर सो रही पत्नी की गला रेट का हत्या कर दी। महिला की चीज की आवाज सुनकर मां के पास बेटा पहुंचा। देखा तो मां के गले से खून बह रहा था। कुछ देर तड़पने के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई। पिता मौत की घटना की वारदात को देख मौके से फरार हो गया। इसके बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की करीबन 35 साल पहले हुई थी शादी। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाटव गली की है। आरोपी पति का नाम इसरार है। उसका तारापुर में एक स्कूल है। इसका वह प्रबंधक भी है। इसरार की शादी 35 साल पहले सतलीव से हुई थी। दोनों के दो बेटे वकार और अंसार है। वकार साथ में रहता था। दूसरा बेटा अंसार मजीद नगर में पत्नी के साथ रहता था। शादी के बाद दोनों में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। सतलीव घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मगर पिछले 2 साल से दोनों में विवाद चल रहा था। दरसल इसरार को तलाक था। दरसल सतलीव का दूसरे से अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों आपस में झगड़ते रहते थे। बेटे ने बताया कि शुक्रवार को करीब 3:00 बजे थे। मुझे मां की चिखने की आवाज सुनाई दी। फिर मैं दौड़ा हुआ मां के पास गया। देखा तो मां चारपाई पर तड़प रही थी। मां के गले से खून बह रहा था। मां के बगल में पापा खड़े थे। उनके हाथों में गड़ासा था। मां ने कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां की मौत हो जाने के बाद मौके से पिता फरार हो गए। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। जाटव गली में महिला की हत्या के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक महिला के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button