उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चरखारी विकासखंड सभागार में की गई क्षेत्र पंचायत की बैठक

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

चरखारी विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख सीमा जयराम कुशवाहा की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न की गई जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, खंड विकास अधिकारी पंकज यादव ने सरकार द्वारा संचालित आवास आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तो वहीं दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा द्वारा दुग्धशाला विकास विभाग उत्तर प्रदेश के नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया और बताया कि इस योजना के अंतर्गत पशुपालन करने में सरकार द्वारा पशुपालकों को सहायता दी जाती है, एबीएसए प्रीति राजपूत द्वारा प्राथमिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया, क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई, ग्राम प्रधानों द्वारा अपने पंचायत के विकास में आ रही समस्याओं के प्रति उपस्थित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया ,जिसमें ग्राम पंचायत नौसरा की प्रधान श्रीमती चंदी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय नौसरा के परिसर में इंटरलॉकिंग कराऐ जाने की मांग रखी और बताया कि प्राथमिक विद्यालय में बरसात के मौसम में विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, बीडियो पंकज यादव एवं ब्लाक प्रमुख ने बैठक में आए विभिन्न बिंदुओं का निराकरण करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया बैठक में ब्लॉक प्रमुख सीमा जयराम कुशवाहा, वीडियो पंकज यादव, एबीएसए प्रीति राजपूत, दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा, वीडियो आईएसबी चेतराम, वीडियो नदीम, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवी सिंह राजावत, जे ई आर ई डी, सचिव शिवांक यादव, आदित्य, हिमांशु, शोएब, सोहेल, प्रधान नंदराम, धर्मपाल, गंभीर सिंह, श्रीपत,करण सिंह, मनोज एवं बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के प्रधान और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की उपस्थिति रही !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button