उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चरखारी तहसील के ग्राम अस्थौन निवासी वृद्ध महिला ने बेटी दामाद पर लगाया धोखे से दान पत्र लिखवाने का आरोप

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

आपको बता दें की चरखारी तहसील के ग्राम अस्थौन निवासी वृद्ध महिला उजियारी ने कोतवाली चरखारी में आकर एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया गया है कि उसकी बेटी और दामाद द्वारा उसको बिना बताए धोखे से उसकी कृषि भूमि जो मौजा अस्थौन में स्थित है का दान पत्र अपने नाम लिखा लिया गया है शिकायती पत्र में बताया गया है कि 16 /08 /2023 को जब वह अत्यधिक बीमार थी,तब उसकी विवाहित पुत्री गुड्डो पत्नी फूल सिंह निवासी भटेवरा खुर्द द्वारा उसका इलाज कराने के बहाने चरखारी लाकर के धोखे से उसकी कृषि भूमि का अपने नाम दान पत्र लिखा लिया गया है, एवं उसके साथ धोखाधड़ी की गई है जिससे वह बेहद परेशान हैं वृद्धा द्वारा बताया गया कि उसका और उसकी पुत्रवधू एवं नाती नातिनौ के जीवन यापन का एकमात्र सहारा उसकी कृषि भूमि है, शिकायतकर्ता वृद्ध महिला ने बेटी दामाद द्वारा की गई धोखाधड़ी की जांच करके उसकी कृषि भूमि को वापस दिलाने के साथ ही धोखाधड़ी करने वाले बेटी दामाद पर उचित वैधानिक कार्रवाई करने का आग्रह किया है, चरखारी पुलिस का कहना है की जांच करके उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button